Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

क्रिकेट के फील्ड पर चौके-छक्कों की बरसात के बाद वैभव सूर्यवंशी के लिए अब नई चुनौती! अब परीक्षा हॉल में आजमाएंगे किस्मत

Shilpi Narayan
12 Feb 2026 12:30 AM IST
क्रिकेट के फील्ड पर चौके-छक्कों की बरसात के बाद वैभव सूर्यवंशी के लिए अब नई चुनौती! अब परीक्षा हॉल में आजमाएंगे किस्मत
x

नई दिल्ली। क्रिकेट के फील्ड पर चौके-छक्कों की बरसात करने के बाद वैभव सूर्यवंशी के लिए अब एक नई चुनौती सामने आई है। दरअसल, क्रिकेट पिच के बाद अब बारी है परीक्षा हॉल की। वैभव का सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। चौके-छक्कों की बरसात से देशभर में पहचान बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी 17 फरवरी से शुरू हो रही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

परीक्षा देंगे या नहीं वैभव?

वैभव सूर्यवंशी का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद समस्तीपुर में उत्साह का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, उनका परीक्षा केंद्र शहर के एक प्रमुख विद्यालय में बनाया गया है। स्कूल प्रशासन ने एडमिट कार्ड जारी होने की पुष्टि की है और बताया है कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, वैभव के व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल को देखते हुए यह अभी साफ नहीं है कि वह हर पेपर में शामिल हो पाएंगे या नहीं।

परीक्षा में कोई विशेष व्यवस्था नहीं होगी

इस संदर्भ में विद्यालय प्राचार्य ने का कहना है कि यह सिर्फ हमारे विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे समस्तीपुर के लिए गर्व की बात है। परीक्षा में कोई विशेष व्यवस्था नहीं होगी। वैभव को वही सुविधाएं मिलेंगी जो अन्य छात्रों को मिलती हैं। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ताजपुर प्रखंड के एक निजी विद्यालय के छात्र रहे हैं और वहीं से उन्होंने दसवीं बोर्ड का फॉर्म भरा था। परीक्षा केंद्र पर करीब 900 से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे और सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन के पास रहेगी।

पूरे देश की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर

हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। उनके बेहतरीन खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।कम उम्र में ही वैभव ने यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा बन सकते हैं। अब देखना होगा कि क्रिकेट के इस चमकते सितारे का प्रदर्शन परीक्षा हॉल में कैसा रहता है।

Next Story