
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बहुत दिनों के बाद...
बहुत दिनों के बाद दिल्ली में आज चली है ताजी हवा, खुलकर ले लीजिए सांस, जानिए AQI का स्तर

नई दिल्ली। मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। जहां कुछ दिनों पहले भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। वहीं रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश और गरज-चमक के बाद सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भारी सुधार दर्ज किया गया है।
क्या है AQI स्तर
दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुधरकर 97 पर पहुंच गया है, जिसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार संतोषजनक श्रेणी में माना जाता है। यदि 24 घंटे का औसत AQI इसी श्रेणी में बना रहता है, तो यह साल 2026 का पहला दिन होगा जब दिल्ली की हवा 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज की गई है।
क्षेत्रीय सुधार
दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी हवा की स्थिति बेहतर हुई है। अलीपुर में AQI 74, आया नगर में 87 और नोएडा के सेक्टर-62 में 70 दर्ज किया गया है। बारिश और तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में भी 3-5 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे लोगों को मार्च की शुरुआती गर्मी से राहत मिली है।
दो दिनों तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों (खासकर 18 मार्च) में फिर से हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे वायु गुणवत्ता में यह सुधार बना रह सकता है।




