Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

तेजी के बाद मंगलवार को फिर से सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज हुई, शेयर बाजार पर भी इसका असर!

Aryan
10 Feb 2026 9:45 AM IST
तेजी के बाद मंगलवार को फिर से सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज हुई, शेयर बाजार पर भी इसका असर!
x
सिल्वर 2.5% टूटकर 81.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि पिछले सत्र में इसमें करीब 7% की तेजी आई थी।

नई दिल्ली। तेजी के बाद मंगलवार को फिर से सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज हुई है। अमेरिकी डॉलर के एक हफ्ते से ज्यादा के निचले स्तर से उबरने के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना। इससे पहले, डॉलर में कमजोरी के चलते सोना पिछले सत्र में 2% चढ़ा था। 29 जनवरी को सोने ने 5,594.82 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था।

कीमत उछलकर 2.72 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई थी

पिछले दिनों चांदी की कीमत उछलकर 2.72 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई थी। वहीं सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। मंगलवार को दो सत्रों की तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना 960 रुपये सस्ता होकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत 2640 रुपये गिरकर 2.61 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। निवेशक इस सप्ताह जारी होने वाले अहम अमेरिकी रोजगार और महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि ब्याज दरों की दिशा को लेकर संकेत मिल सकें।

अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.8% गिरकर 5,041.60 डॉलर प्रति औंस पर रहे

पहले डॉलर में कमजोरी के चलते सोना पिछले सत्र में 2% चढ़ा था। स्पॉट गोल्ड की कीमत 1% गिरकर 5,016.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 29 जनवरी को सोने ने 5,594.82 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था। वहीं, अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.8% गिरकर 5,041.60 डॉलर प्रति औंस पर रहे। चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। स्पॉट सिल्वर 2.5% टूटकर 81.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि पिछले सत्र में इसमें करीब 7% की तेजी आई थी। 29 जनवरी को चांदी 121.64 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची थी।

Next Story