
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अवनीत कांड के बाद भाभी...
अवनीत कांड के बाद भाभी नाराज...अनुष्का शर्मा ने गाड़ी से उतरते वक्त नहीं थामा विराट का हाथ, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखें वीडियो

नई दिल्ली। विराट कोहली को पिछले कुछ दिन से ट्रोल किया जा रहा है। वहीं विराट और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, कपल को बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में देखा गया। जिसके बाद उनके फैंस को अजीब रिएक्शन दे रहे हैं।
कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं
बता दें कि इंस्टाग्राम पर अवनीत कौर की पोस्ट को लाइक करने और राहुल वैद्य की आलोचना के बाद विराट कोहली ने स्पष्टीकरण दिया था जिसके बाद से ये उनका पहला पब्लिक एपियरेंस है। वहीं वायरल वीडियो को देखकर फैंस को ऐसा लगता है कि कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
अनुष्का ने विराट को किया इग्नोर
इस वीडियो में विराट कोहली एक गाड़ी से उतरते हैं और अनुष्का शर्मा की तरफ उन्हें उतारने के लिए हाथ बढ़ाते हैं। हालांकि, अनुष्का ने विराट को इग्नोर कर कार का सहारा लेकर नीचे उतरती हैं। इसके बाद दोनों एक रेस्टोरेंट में जाते हैं और अनुष्का विराट के आगे-आगे चलती हुई नजर आ रही हैं।
अवनीत कौर वाले कांड के बाद भाभी गुस्सा
वहीं अब सोशल मीडिया पर लोगों ने विराट और अनुष्का का वीडियो क्लिप देखकर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मैं क्या देख रहा हूं। उन्होंने विराट का हाथ नहीं पकड़ा जबकि एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा अवनीत कौर वाले कांड के बाद भाभी गुस्सा है।