Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मां बनने के बाद कियारा आडवाणी फिर से बड़े पर्दे पर कर रही हैं वापसी! इस फिल्म में आएंगी नजर

Shilpi Narayan
11 Feb 2026 7:30 PM IST
मां बनने के बाद कियारा आडवाणी फिर से बड़े पर्दे पर कर रही हैं वापसी! इस फिल्म में आएंगी नजर
x



मुंबई। कियारा आडवाणी लंबे समय से एक्टिंग से ब्रेक पर मौजूद हैं। हालांकि अब कियारा अब बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। बीते साल जुलाई के महीने में कियारा ने बेटी सरायाह को जन्म दिया और तब उन्होंने कोई भी नई फिल्म साइन नहीं की है।


लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उससे ये साफ होता कि मां बनने के 7 महीने बाद कियारा एक्टिंग के फील्ड में वापसी के लिए कमर कस चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने एक बड़े फिल्ममेकर संग डील डन की है।


पिछले साल जुलाई में बेटी सारा को जन्म देने के बाद से अभिनेत्री कियारा आडवाणी मातृत्व अवकाश पर हैं। इस दौरान उन्हें कुछ फिल्में छोड़नी पड़ी तो कुछ की शूटिंग शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा। उदाहरण के तौर पर फिल्म शक्ति शालिनी को अब कियारा की जगह अनीत पड्डा के साथ बनाया जा रहा है।


हालांकि, अब कियारा फिर से वापसी के लिए तैयार हैं। शक्ति शालिनी महिला प्रधान फिल्म है, अब खबरें हैं कि कियारा ऐसी ही महिला प्रधान फिल्म से ही करने की योजना बना रही हैं। खबरों के अनुसार, कियारा की फिल्ममेकर अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ बात चल रही हैं। पंगा, निल बटे सन्नाटा और बरेली की बर्फी जैसी फिल्में बना चुकी अश्विनी फिल्म की पटकथा पूरी कर चुकी हैं।


हालांकि, अभी कियारा आडवाणी और अश्विनी अय्यर की इस फिल्म की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लेकिन इतना तय की कियारा अपनी कमाल की अदाकारी का जलवा जरूर दिखाती हुईं नजर आएंगी।


हालांकि, मां बनने से पहले कियारा आडवाणी ने साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग मूवी टॉक्सिक की शूटिंग को पूरा कर लिया था। इस लिहाज से कियार की अगली फिल्म टॉक्सिक है, जिसे 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में कियारा नाडिया की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इससे पहले कियारा साउथ फिल्म गेम चेंजर में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं।

Next Story