Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाद ये बड़े एक्टर हुए OUT! सामने आई ये वजह

Shilpi Narayan
9 Feb 2026 2:00 PM IST
स्पिरिट से दीपिका पादुकोण के बाद ये बड़े एक्टर हुए OUT! सामने आई ये वजह
x



मुंबई। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जहां पहले स्पिरिट से दीपिका पादुकोण बाहर हुई जिसके बाद ये स्पिरिट को लेकर अलग-अलग अपडेट सामने आ रही है। साथ ही फिल्म में कई बदलाव भी किया है।


प्रभास के अलावा फिल्म का हर किरदार इधर से उधर हो रहा है। दीपिका पादुकोण के आउट होने के बाद खबर आई कि फिल्म में तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया है।


बता दें कि फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है और यह एक्शन से भरपूर फिल्म अब अपने भव्य पैमाने और स्टार पावर के अलावा अन्य कारणों से भी सुर्खियों में है। ओटीटी प्ले की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता प्रकाश राज, जिन्हें शुरुआत में फिल्म के प्रमुख कलाकारों में जगह दी गई थी कथित तौर पर इस प्रोजेक्ट से हटा दिए गए हैं।


दरअसल, फिल्म 'स्पिरिट' से उनके जुड़ाव ने शुरुआत से ही काफी चर्चा बटोरी थी, खासकर फिल्म के लॉन्च वीडियो में उनकी दमदार आवाज सुनाई दी थी। इससे इस बात का संकेत मिला था कि फिल्म में उनका एक महत्वपूर्ण और पावरफुल किरदार होगा।


हालांकि, खबरों ने इस बात का इशारा भी किया है कि सेट पर कुछ ऐसा घटित हुआ है जिससे प्रभास नाराज नजर आए। लेटेस्ट रिपोरेट के अनुसार प्रकाश राज और वांगा के बीच स्क्रिप्ट और एक खास सीन के शूट को लेकर तीखी बहस हुई है। बताया जा रहा है कि मामला इतना बढ़ गया कि अभिनेता और फिल्म निर्माताओं के बीच तनाव पैदा हो गया।


अटकलों को और हवा देते हुए यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान दिग्गज कलाकार के व्यवहार से प्रोडक्शन टीम खास नाराज थी, जिसके चलते उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, प्रकाश राज और फिल्म निर्माताओं में से किसी ने भी अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Next Story