Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

धुरंधर के बाद सौम्या टंडन की चमकी किस्मत! सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में मिली एंट्री

Shilpi Narayan
12 Jan 2026 7:30 PM IST
धुरंधर के बाद सौम्या टंडन की चमकी किस्मत! सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में मिली एंट्री
x



मुंबई। सौम्या टंडन की अब ऐसा लगता है कि धुरंधर के बाद किस्मत चमकने वाली है। हालांकि साढ़े तीन घंटे की फिल्म में सौम्या का रोल छोटा लेकिन दमदार था। वहीं धुरंधर में रहमान डकैत को थप्पड़ मारने वाले सीन से सौम्या टंडन सोशल मीडिया पर छा गई थीं। लोगों ने उनकी भूमिका को खूब सराहा और अब इसका नतीजा यह निकला कि एक्ट्रेस को एक और बड़ी फिल्म मिल गई है।


दरअसल, धुरंधर के बाद सौम्या टंडन की किस्मत ऐसी चमकी कि उन्हें एक और बॉलीवुड फिल्म में कास्ट कर लिया गया है। ऐसी चर्चा है कि वह सूरज बड़जात्या की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ये प्रेम मोल लिया में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए सूरज बड़जात्या अपने रोमांटिक जॉनर की ओर वापसी कर रहे हैं।



ये प्रेम मोल लिया मूवी में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाएं निभाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार, अब इस फिल्म में सौम्या टंडन की भी एंट्री हो गई है। हालांकि, फिल्म में एक्ट्रेस का क्या रोल होगा, फिलहाल इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म में उनका रोल प्रभाव छोड़ने वाला होगा। यह एक रोमांटिक जॉनर की मूवी है। सूरज बड़जात्या ने इस फिल्म पर काम शुरू कर दिया है।


सौम्या टंडन ने अपना करियर टीवी सीरियल ऐसा देस है मै मेरा से शुरू किया था। इसके बाद वह मेरी आवाज को मिल गई रोशनी, डांस इंडिया डांस (होस्ट) समेत कई शोज में होस्टिंग और एक्टिंग की। सौम्या को रातोंरात स्टारडम भाबी जी घर पर हैं से मिली थी। इस सीरियल में वह अनीता भाभी के किरदार में छा गई थीं।

Next Story