Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव ने अपनी जिंदगी का शुरू किया नया चैप्टर! जानें यूट्यूब की दुनिया में क्यों रखा कदम

Anjali Tyagi
28 Feb 2026 2:38 PM IST
जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव ने अपनी जिंदगी का शुरू किया नया चैप्टर! जानें यूट्यूब की दुनिया में क्यों रखा कदम
x
राजपाल यादव को जब जमानत मिली थी तब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया था।

मुंबई। अभिनेता राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद एक नई शुरुआत की है। दरअसल राजपाल ने यूट्यूब की दुनिया में कदम रख दिया है। उन्होंने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल "Rajpal Naurang Yadav" लॉन्च किया।

राजपाल ने यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा

बता दें कि इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो मैसेज में राजपाल कहते नजर आते हैं, हाय दोस्तों, मैं आपका राजपाल हूं और मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं एक नया चैप्टर शुरू करने के लिए काफी समय से तैयारी कर रहा था। वह पल आ गया है, मुझे आपके आशीर्वाद की ज़रूरत है। अपने नए चैप्टर के बारे में बताते हुए, राजपाल ने कहा, मेरा यूट्यूब चैनल आज से लॉन्च हो रहा है और इस चैनल का नाम राजपाल नौरंग यादव है।

यूट्यूब चैनल का मिशन भी बताया

प्लेटफॉर्म के पीछे के विजन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, राजपाल नौरंग यादव यूट्यूब चैनल का मिशन सिर्फ यही है कि बच्चे, बूढ़े, जवान, सभी को एक जैसा एंटरटेनमेंट मिले। अच्छे ब्लड सर्कुलेशन के लिए ढेर सारा हेल्दी एंटरटेनमेंट। यह चैनल आपका है, इसे एन्जॉय करें, खूब शेयर करें, सब्सक्राइब करें।

बेल पर फैंस को किया था शुक्रिया

राजपाल यादव को जब ज़मानत मिली थी तब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने लिखा था, आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया।

Next Story