Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पेट्रोल के बाद अब इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में ₹22 प्रति लीटर हुई बढ़ोतरी, बढ़ सकती है महंगाई!

Shilpi Narayan
20 March 2026 6:20 PM IST
पेट्रोल के बाद अब इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में ₹22 प्रति लीटर हुई बढ़ोतरी, बढ़ सकती है महंगाई!
x

नई दिल्ली। खाड़ी देशों में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। जिसका असर अब भारत में देखने को मिल रहा है। जहां पहले LPG की वजह से लोग परेशान हैं तो वहीं पेट्रोल की दामों में इजाफा के बाद आम आदमी की जेब पर असर देखने को मिल रहा है। इस बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) द्वारा इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में की गई यह भारी बढ़ोतरी आज से लागू हो गई है।

₹22 प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत ₹87.57 से बढ़कर ₹109.59 प्रति लीटर हो गई है। यह लगभग ₹22 प्रति लीटर की सीधी बढ़ोतरी है। यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में अस्थिरता और मिडिल ईस्ट (खासकर ईरान-इजरायल तनाव) में बढ़ते भू-राजनीतिक संकट के कारण की गई है। यह दरें केवल बल्क कंज्यूमर्स यानी औद्योगिक इकाइयों, रेलवे, पावर प्लांट्स और बड़े कारखानों के लिए हैं।

आम आदमी पर प्रभाव

हालांकि रिटेल पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन औद्योगिक लागत बढ़ने से माल ढुलाई (Logistics) और बिजली उत्पादन महंगा हो सकता है, जिससे अंततः महंगाई बढ़ सकती है।

Next Story