
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Israel-Iran War: PM...
Israel-Iran War: PM मोदी के इजरायल छोड़ने के बाद मिला 'मौका', इजरायली राजदूत ने ईरान पर हमले का खोला राज...

नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इसी बीच इजरायल के राजदूत रियूवेन अजार ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ईरान पर हमले को लेकर भी बयान दिया है। इजरायली राजदूत ने कहा कि ईरान पर हमला एक ऑपरेशन के मौके को देखकर किया गया था, जो कि पीएम नरेंद्र मोदी के इजरायल के दौरे के बाद सामने आया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा के दौरान इस सैन्य कार्रवाई की पहले से कोई जानकारी नहीं थी और न ही उस समय इस तरह के हमले की योजना बनाई गई थी।
अचानक मिला मौका
जानाकारी के मुताबिक, अजार ने कहा कि यह मौका अचानक मिला, जब रियल टाइम इंटेलिजेंस इनपुट सामने आए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारी बातचीत में क्षेत्रीय परिस्थितियों पर चर्चा हुई थी, लेकिन जिस ऑपरेशन के बारे में हमें खुद जानकारी नहीं थी, उसे साझा करना संभव नहीं था।
इजरायल दशकों से ईरान से खतरा महसूस कर रहा था
अजार ने आगे कहा कि इजरायली दशकों से ईरान से खतरे का सामना कर रहे हैं। इसी वजह से उसने ईरानी शासन, उसकी सैन्य क्षमताओं और फैसला लेने वाले तंत्र को समझने के लिए इंटेलिजेंस नेटवर्क को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि हमने अरबों डॉलर निवेश किए जिससे यह पता लगाया जा सके कि ईरान क्या योजना बना रहा है, कौन फैसला ले रहा है और उनकी सैन्य क्षमताएं कहां तक हैं। उन्होंने बताया कि इजरायलियों ने ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम को भेदने और बैलिस्टिक मिसाइलों व रॉकेट हमलों को रोकने के लिए अत्याधुनिक रक्षा तकनीक विकसित की।




