
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- प्राइम वीडियो के बाद...
प्राइम वीडियो के बाद सिनेमाघरों में भी भौकाल मचाएगी ‘मिर्जापुर द मूवी’, सामने आई रिलीज डेट

मुंबई। प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब एक फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर आने वाली है। मेकर्स ने आज ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। जिसके बाद फैंस के बीच खुशी की लहर है। बता दें कि सिनेमाघरों में 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल 4 सितंबर 2026 को शुरू होगा।
फिल्म का पहला पोस्टर हुआ जारी
आज ही अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
मुख्य कलाकार
कालीन भैया के रूप में पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित के रूप में अली फजल और मुन्ना भैया के रूप में दिव्येंदु बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। फिल्म में 'पंचायत' फेम जितेंद्र कुमार भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा रवि किशन भी फिल्म का हिस्सा हैं।
कहानी और निर्देशन
फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है। मेकर्स के अनुसार, फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स के एक अनकहे अध्याय को दिखाएगी, जो सीरीज की तुलना में और अधिक भव्य और खूंखार होने का वादा करती है। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2026 के पहले हफ्ते में ही पूरी हो चुकी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट इसका निर्माण कर रही है।




