Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

‘रामायण’ के बाद अब साई पल्लवी विजय सेतुपति संग नजर आएंगी मणिरत्न की फिल्म में...जानें कब होगी शूटिंग ...

Aryan
3 April 2026 6:36 PM IST
‘रामायण’ के बाद अब साई पल्लवी विजय सेतुपति संग नजर आएंगी मणिरत्न की फिल्म में...जानें कब होगी शूटिंग ...
x
दोनों स्टार्स को किसी फिल्म में साथ नहीं देखा गया है।

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर मणिरत्नम ने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में साउथ की अभिनेत्री साई पल्लवी लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगी। इन दिनों साई पल्लवी अपनी अपकमिंग मूवी ‘रामायण’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। ‘रामायण’ में साई पल्लवी माता सीता का रोल में नजर आएंगी। अभी साई पल्लवी और रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी ‘रामायण’ रिलीज भी नहीं हुई है और अभिनेत्री ने अगले प्रोजेक्ट के लिए तैयारी कर ली है। इस अपकमिंग फिल्म में विजय सेतुपति और साई पल्लवी लीड रोल में होंगे।

पहली बार दोनों एक साथ दिखेंगे

मणिरत्न का ये अपकमिंग प्रोजेक्ट इसलिए भी बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इसमें पहली बार साई पल्लवी और विजय सेतुपति बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों स्टार्स को किसी फिल्म में साथ नहीं देखा गया है। हालांकि, इस फिल्म का टाइटल अभी तक रिवील नहीं किया गया है। लेकिन इसकी शूटिंग कब शुरू होगी, इस बारे में जरूरी जानकारी सामने आ गई है।

जून में शूटिंग होने की उम्मीद

मणिरत्नम की अगली फिल्म की शूटिंग जून 2026 में शुरू होने वाली है। साई पल्लवी और विजय सेतुपति जल्द ही अपने डेट मेकर्स को दे देंगे, जिसके बाद फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा।

Next Story