Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रणवीर सिंह के बाद क्या अब फरहान खुद बनेंगे डॉन ? इस रोल को करने के लिए शाहरुख ने की थी यह मांग

Shilpi Narayan
16 Feb 2026 8:30 PM IST
रणवीर सिंह के बाद क्या अब फरहान खुद बनेंगे डॉन ? इस रोल को करने के लिए शाहरुख ने की थी यह मांग
x

मुंबई। कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह ने फिल्म डॉन 3 से किनारा किया था। इसके बाद इस फिल्म के लीड रोल को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। रणवीर के छोड़ने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि ऋतिक रोशन अब डॉन के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वे कभी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं थे। अब ऐसी चर्चाएं सामने आ रही हैं कि फरहान खुद डॉन का किरदार निभाएंगे।

डायरेक्टर का पद छोड़ सकते हैं फरहान

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रणवीर के जाने के बाद फरहान खुद डॉन का किरदार निभाएंगे। लेकिन बाद में वो भी महज अफवाह निकला। इससे पहले ये रिपोर्ट सामने आई थी कि शाहरुख फिर से इस रोल को निभाने के लिए मान गए थे, लेकिन वे चाहते थे कि बतौर डायरेक्टर एटली इस फिल्म में काम करें। डॉन फ्रेंचाइजी फरहान की है, तो वो कैसे डायरेक्टर का पद छोड़ सकते हैं। अभी ये सारी चर्चाएं सिर्फ अफवाहें बताई जा रही हैं क्योंकि किसी की भी तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

फरहान करेंगे हॉलीवुड में डेब्यू

बता दें कि फरहान अख्तर ने साल 2023 में ‘डॉन 3’ की घोषणा की थी। जिसमें रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी को लीड रोल में बताया गया था। हालांकि, फिलहाल खबरें हैं कि कोई भी कलाकार आधिकारिक तौर पर इस फिल्म से जुड़ा नहीं है। वहीं फरहान अख्तर हॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैंफरहान इन दिनों अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं। इनमें लंबे समय से चर्चा में रही ‘जी ले जरा’ और उनका हाल ही में घोषित हॉलीवुड डेब्यू भी शामिल है। हॉलीवुड फिल्म 'द बीटल्स: ए फोर फिल्म सिनेमैटिक इवेंट' से फरहान अख्तर का हॉलीवुड डेब्यू होने वाला जा रहे हैं।

Next Story