Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद आलिया भट्ट इस फिल्म में रणवीर के साथ आ सकती हैं नजर, जानें क्या है नाम

Aryan
28 Dec 2025 7:30 PM IST
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद आलिया भट्ट इस फिल्म में रणवीर के साथ आ सकती हैं नजर, जानें क्या है नाम
x

मुंबई। इस साल की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह प्रलय की तैयारी में लगने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, मार्च 2026 में धुरंधर का दूसरा पार्ट आएगा उसके बाद रणवीर प्रलय की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि इस फिल्म के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन हीरोइन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। प्रलय में रणवीर सिंह के साथ जिस हीरोइन का नाम सामने आ रहा है वो हैं आलिया भट्ट।



रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म प्रलय में फीमेल लीड रोल के लिए आलिया भट्ट के नाम पर विचार किया जा रहा है।


जिसे जय मेहता डायरेक्ट करेंगे। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है।


सूत्रों के अनुसार, डायरेक्टर जय मेहता की फीमेल लीड के लिए पहली पसंद आलिया भट्ट हैं।


फीमेल लीड ही कहानी का मुख्य हिस्सा है। इस रोल के लिए आलिया बेहतर हो सकती हैं।


बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक ढहती हुई दुनिया में जिंदा रहने की कहानी को दिखाएगी।

Next Story