Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

काशी में डुबकी लगाकर असद ने किया धर्म परिवर्तन, कहा- बचपन से हैं बजरंग बली के भक्त, जानें मामला

Aryan
29 Dec 2025 6:40 PM IST
काशी में डुबकी लगाकर असद ने किया धर्म परिवर्तन, कहा- बचपन से  हैं बजरंग बली के भक्त, जानें मामला
x
शुद्धिकरण के बाद असद का नामकरण कर उन्हें ‘अथर्व त्यागी’ नाम दिया गया।

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से खबर सामने आई है। दरअसल सागर जिले के निवासी असद खान अब अथर्व त्यागी बन गए हैं। उन्होंने काशी जाकर सनातन धर्म में खुद को परिवर्तित किया उसके बाद घर वापस आए हैं। इस दौरान गंगा में नाव पर 21 ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों के साथ विधिवत शुद्धिकरण और पूजन संपन्न किया गया। इतना ही नहीं बाद में गौरी गणेश पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।

शुद्धिकरण के बाद नामकरण

दरअसल शुद्धिकरण के बाद असद का नामकरण कर उन्हें ‘अथर्व त्यागी’ नाम दिया गया। पूजा कराने वाले ब्राह्मण आलोक नाथ योगी ने जानकारी कि घर वापसी से पूर्व शुद्धिकरण संस्कार किया गया, उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर नामकरण किया गया। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया शास्त्रीय विधि के मुताबिक संपन्न की गई।

अथर्व त्यागी पेशे से है इंजीनियर

अथर्व त्यागी ने जानकारी दी कि वह पेशे से इंजीनियर हैं और सागर जिले में उनका पूरा परिवार रहता है, इसके साथ ही अथर्व त्यागी सरकारी विभाग में ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार मुस्लिम धर्म का पालन करता है। लेकिन बचपन से ही उन्हें मंदिरों में जाना और पूजा-पाठ करना पसंद था, लेकिन बड़े होने के बाद अपने नाम के वजह से कई बार मंदिरों में प्रवेश और पूजन में असहजता का अनुभव करते थे। अथर्व ने बताया वो बजरंग बली के भक्त हैं।

21 बटुक ब्राह्मणों ने पूजा की

योगी आलोक नाथ हिन्दू युवा शक्ति प्रदेश प्रचारक, सुधीर सिंह, सौरभ गौतम, निखिल यादव, सौम्या सिंह, ऋचा सिंह, सचिन त्रिपाठी सहित 21 बटुक ब्राह्मणों द्वारा गौरी गणेश का पूजन, पंचद्रव स्नान के बाद गंगा पूजन किया है।

Next Story