Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीजफायर के ऐलान के बाद आज फिर होगी भारत-पाक DGMO की बैठक! जानें क्यों खास है मीटिंग

Varta24 Desk
12 May 2025 11:06 AM IST
सीजफायर के ऐलान के बाद आज फिर होगी भारत-पाक DGMO की बैठक! जानें क्यों खास है मीटिंग
x

नई दिल्ली। भारत और पाक में चल रहे तनाव के बाद दोनों देशों में सीजफायर पर सहमति बनी है। वहीं आज दोनों देशओं के DGMO के बीच मीटिंग होगी। भारत के DGMO राजीव घई और पाकिस्तानी मेजर जनरल काशिफ चौधरी दोपहर 12 बजे महत्वपूर्ण बातचीत करेंगे। यह बैठक सीजफायर का ऐलान करने के बाद होने जा रही है। मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है। युद्ध विराम समझौते की शुरुआत तब हुई थी, जब पाकिस्तानी DGMO ने 10 मई को भारतीय समकक्ष को संभावित युद्ध को रोकने का प्रस्ताव दिया था।

ऑपरेशन सिंदूर पर की जाएगी मीडिया ब्रीफिंग

हालांकि इसके कुछ घंटों बाद दोनों देशों की ओर से सीजफायर का आधिकारिक रूप से ऐलान किया गया। वहीं इसकी पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की थी। DGMO-स्तरीय वार्ता का अगला दौर 12 मई को निर्धारित जाएगा। भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के DGMO समकक्ष की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर पर मीडिया ब्रीफिंग आयोजित की जाएगी। ये 12 मई को दोपहर 2:30 बजे होगा। इस मीडिया ब्रीफिंग का आयोजन नेशनल मीडिया सेंटर में किया जाएगा।

रविवार की रात बॉर्डर पर रही शांति

भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने भी भारतीय सैन्य ठिकानों और नागरिक क्षेत्रों पर हमलों का प्रयास किया, जिससे सीमावर्ती इलाकों में तनाव और बढ़ गया। सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर भारी गोलाबारी की गई। लेकिन रविवार की रात बॉर्डर पर शांति रही।

कोई कूटनीतिक संवाद फिलहाल प्रस्तावित नहीं

वहीं इस बार भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीर या सिंधु जल संधि जैसे संवेदनशील मुद्दे इस बातचीत का हिस्सा नहीं होंगे। सरकार ने यह भी दोहराया कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच कोई कूटनीतिक संवाद फिलहाल प्रस्तावित नहीं है। भारत का रुख पाकिस्तान को लेकर बेहद साफ है।

Next Story