
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- उपमुख्यमंत्री के बाद...
उपमुख्यमंत्री के बाद अब NCP की कमान संभालेंगी सुनेत्रा पवार! पार्टी की बैठक में बनी सहमति

मुंबई। अजीत पावर के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि इस बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि अब पार्टी का कमान भी सुनेत्रा पवार के हाथ में होगा। वहीं अब इस बात पर मुहर लग गई है कि NCP की अगली राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने पर पार्टी की बैठक में आम सहमति बन गई है।
सुनेत्रा पवार के नाम पर सभी ने सहमति जताई
दरअसल, उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा 26 फरवरी को पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक के बाद की जाएगी। मुंबई में 'देवगिरी' पर आयोजित एनसीपी विधायकों और नेताओं की बैठक में सुनेत्रा पवार के नाम पर सभी ने सहमति जताई।
पार्टी के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगी
बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया। यह पद एनसीपी प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन के बाद से खाली था। सुनेत्रा पवार पहले से ही महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रही हैं और अब वे पार्टी के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।




