Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- लोकसभा के बाद कल पीएम...
मुख्य समाचार
लोकसभा के बाद कल पीएम मोदी राज्यसभा में करेंगे संबोधित! इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा
Shilpi Narayan
23 March 2026 9:38 PM IST

x
नई दिल्ली। खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच भारत में भी कई चीजों को लेकर तनाव बढ़ गया है। इस बीच आज पीएम मोदी ने लोकसभा में अपनी बात रखी थी। हालांकि अब पीएम मोदी कल दोपहर 2 बजे राज्यसभा को संबोधित करेंगे।
ईरान युद्ध की स्थिति पर करेंगे चर्चा
बता दें कि पीएम मोदी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष, विशेषकर ईरान युद्ध की स्थिति और इसके वैश्विक प्रभाव पर चर्चा करेंगे। पीएम इस संकट के कारण भारत की ऊर्जा सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के सामने आने वाली चुनौतियों पर अपनी बात रखेंगे।
उर्वरकों की पर्याप्त व्यवस्था
वहीं, सरकार द्वारा किसानों के लिए उर्वरकों (Fertilizers) की पर्याप्त व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के कदमों की जानकारी भी दी जाएगी।
Next Story




