Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'फरसा वाले बाबा' की हत्या के बाद एसडीएम और पुलिस पर पथराव, ईद को लेकर सेना ने मोर्चा संभाला

Shilpi Narayan
21 March 2026 11:56 AM IST
फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद एसडीएम और पुलिस पर पथराव, ईद को लेकर सेना ने मोर्चा संभाला
x

मथुरा। ईद के मौके पर मथुरा में बवाल मच गया है। दरअसल, गौ-रक्षक चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की हत्या के बाद शहर में काफी आक्रोश फैल गया। इस दौरान आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया गया। आक्रोशित भीड़ ने हाईवे पर पथराव कर दिया। इस पथराव में एसडीएम और पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थिति को देखते हुए सेना ने मोर्चा संभाला है।

बाबा तस्करों का पीछा कर रहे थे

मिली जानकारी के अनुसार, बाबा चंद्रशेखर को क्षेत्र में गौ-तस्करों की सक्रियता की सूचना मिली थी। वे अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे। नवीपुर के समीप तस्करों ने अपनी गाड़ी बाबा के ऊपर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाबा 'फरसा वाले' अपने निडर स्वभाव और गौ-वंश की रक्षा के लिए ब्रज क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों और गौ-सेवकों में भारी रोष व्याप्त है।

बाबा का पार्थिव शरीर उनके गांव अंजनोख पहुंचा

बाबा का पार्थिव शरीर उनके गांव अंजनोख स्थित बाबा की गोशाला पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और गौ-भक्त जमा हैं।

आगरा दिल्ली हाईवे पर आक्रोशित भीड़ ने किया पथराव

वहीं आगरा दिल्ली हाईवे पर आक्रोशित भीड़ ने पथराव करना शुरू कर दिया। अचानक हुआ पथराव से भगदड़ मच गई। हाईवे पर जाम लगने से फंसे वाहनों पर हुआ पथराव से लोग डर गए। पुलिस ने मोर्चा संभाला, लेकिन भीड़ के आगे पुलिसकर्मियों के कदम भी पीछे हट गए।

Next Story