
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ठुकरा के मेरा प्यार...
ठुकरा के मेरा प्यार इंतकाम देखेगी... तीन साल बाद ज्योति मौर्या की कहानी में आया मोड़, जानें आलोक मौर्या की वायरल वीडियो का सच

प्रयागराज। सोशल मीडिया आजकल घर में दो लोगों के विवाद को भी समाज के बीच लाकर रख देता है। कई बार ऐसे पारिवारिक विवाद सामने आते है जो चर्चा का विषय बन जाते है। बता दें कि 2023 में उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या का विवाद हर किसी को याद होगा। जिसमें एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए थे, हालांकि अब यह विवाद अब आपसी सुलह के साथ समाप्त हो गया है।
विवाद का हुआ अंत
जानकारी के अनुसार, ज्योति और आलोक के बीच सभी मतभेद सुलझ गए हैं और वे अब एक ही छत के नीचे साथ रह रहे हैं। दोनों में आपसी सुलह हो गई है। दोनों ने अपने बच्चों के भविष्य और पारिवारिक स्थिरता को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। विवाद के चरम पर रहने के दौरान आलोक ने भ्रष्टाचार की शिकायतें दर्ज कराई थीं और ज्योति ने भी आरोप लगाए थे, लेकिन सुलह की प्रक्रिया में आलोक ने अपनी शिकायतें वापस ले ली हैं।
आलोक मौर्या का एक वीडियो हो रहा वायरल
विवादों से दूर होने के बाद आलोक अब खुद के करियर पर ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में उन्हें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) परिसर में देखा गया। हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि वह सिर्फ अपने दोस्त से मिलने और परीक्षा में सफल होने पर उसको बधाई देने वहां पहुंचे थे।
क्या था विवाद
ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या के बीच का विवाद मुख्य रूप से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा था, जो 2023 में काफी चर्चित हुआ। आलोक मौर्या (पंचायत विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) ने अपनी पत्नी ज्योति मौर्या (SDM) पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था। आलोक का दावा था कि उन्होंने ज्योति को शादी के बाद मेहनत करके पढ़ाया और PCS अधिकारी बनने में मदद की, लेकिन सफल होने के बाद ज्योति ने उन्हें छोड़ दिया। आलोक ने ज्योति पर उनकी हत्या की साजिश रचने और भ्रष्टाचार (रिश्वत के लेन-देन) के भी गंभीर आरोप लगाए थे।
ज्योति मौर्या ने आरोपों का नकारा था
ज्योति ने इन आरोपों को नकारा और आलोक पर दहेज उत्पीड़न व मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कराया। उन्होंने यह भी दावा किया कि आलोक ने शादी के वक्त अपनी नौकरी को लेकर झूठ बोला था। विवाद के दौरान आलोक ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपनी पत्नी से गुजारा भत्ता दिलाने के लिए याचिका भी दायर की थी।




