Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बाद अनंत सिंह ने किया चुनावी राजनीति से संन्यास का ऐलान! वजह जानकर कहेंगे वाह क्या दोस्ती है

Shilpi Narayan
16 March 2026 12:44 PM IST
राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बाद अनंत सिंह ने किया चुनावी राजनीति से संन्यास का ऐलान! वजह जानकर कहेंगे वाह क्या दोस्ती है
x
अनंत सिंह ने साफ किया कि यह उनका अंतिम कार्यकाल है और वे अब आगे कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने घोषणा की कि उनके बाद अब उनके बच्चे चुनावी मैदान में उतरेंगे और राजनीति संभालेंगे।

पटना। राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। वहीं राज्यसभा चुनाव के बीच बिहार में सियासी गहमागहमी जारी है। सभी पार्टी अलग-अलग दावे कर रही है। इस बीच मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद राजनीति से संन्यास लेने और भविष्य में चुनाव न लड़ने का बड़ा ऐलान किया है।

चुनावी राजनीति से संन्यास

दरअसल, अनंत सिंह ने साफ किया कि यह उनका अंतिम कार्यकाल है और वे अब आगे कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि उनके बाद अब उनके बच्चे चुनावी मैदान में उतरेंगे और राजनीति संभालेंगे। वहीं उन्होंने अपने फैसले का कारण बताते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही तय किया था कि यदि नीतीश कुमार सक्रिय राजनीति (मुख्यमंत्री पद) में नहीं रहेंगे या राज्यसभा जाएंगे, तो वे भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं

बता दें कि वर्तमान में बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में यह भी दावा किया कि वे लगभग एक महीने के भीतर जेल से बाहर आ जाएंगे। बिहार के अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं, हालांकि अंतिम फैसला बड़े नेता करेंगे।

Next Story