Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईरान से बनी बात! होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकाला VLGC शिवालिक जहाज

Shilpi Narayan
13 March 2026 9:55 PM IST
ईरान से बनी बात! होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकाला VLGC शिवालिक जहाज
x

नई दिल्ली। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, होर्मुज से टैंकर क्रॉसिंग पर ईरान से बातचीत पॉजिटिव हुई है। वहीं ईरान के राजदूत ने कहा-जल्द ही खुशखबरी देंगे। LPG लेकर भारत के टैंकर ने होर्मुज स्ट्रेट पार किया, टैंकर शिवालिक पर 40 हजार टन LPG लदी है और अगले कुछ दिनों में भारत पहुंच जाएगा।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर सकेंगे भारत के जहाज

बता दें कि भारत में ईरान के एंबेसडर डॉक्टर मुहम्मद फतहली ने भी कन्फर्म किया कि प्रधानमंत्री मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियां के बीच अच्छी बातचीत हुई है और जल्दी ही गुड न्यूज़ मिलेगी। ईरान के राजदूत बता रहे थे कि भारत और ईरान के उच्च अधिकारियों के बीच अहम बातचीत हुई है अभी कुछ मसलों पर मतभेद है लेकिन, वो उम्मीद करते हैं कि ये मतभेद जल्दी ही सुलझा लिए जाएंगे और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के जहाज गुजर सकेंगे।

पीएम मोदी ने की थी ईरान के राष्ट्रपति मसूद से की बात

हालांकि इससे पहले पीएम मोदी ने कल ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियां से फोन पर बात की थी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरगची से फोन पर बात की थी। युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान के विदेश मंत्री के साथ जयशंकर ने ये चौथी बार बात की थी। ईरान के दोनों नेताओं के साथ भारत के टैंकर्स की SAFE PASSEGING, ईरान पर अमेरिका के हमले और ब्रिक्स को लेकर चर्चा हुई थी। पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से वहां रह रहे भारतीयों को लेकर चर्चा की।

Next Story