Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बॉर्डर 2' में इतनी फीस वसूल रहे अहान! तोड़ा पिता सुनील शेट्टी का रिकॉर्ड, जानें दोनों में कितना है अंतर

Anjali Tyagi
20 Jan 2026 3:30 PM IST
बॉर्डर 2 में इतनी फीस वसूल रहे अहान! तोड़ा पिता सुनील शेट्टी का रिकॉर्ड, जानें दोनों में कितना है अंतर
x

मुंबई। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' में अभिनय कर रहे हैं। अहान जहां फिल्म में अपने पिता सुनील शेट्टी की कमी को पूरा करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आप सुनकर हैरान हो जाएंगे कि उन्होंने फीस के मामले में अपने पिता का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सुनील शेट्टी (बॉर्डर, 1997)

सुनील शेट्टी ने 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' में 'भैरव सिंह' की भूमिका के लिए लगभग ₹6 लाख की फीस ली थी।

अहान शेट्टी (बॉर्डर 2, 2026)

बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ में अहान शेट्टी लेफ्टिनेंट कैडर जोसेफ पियूस एल्फर्ड नोरोने के किरदार में दिखेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहान शेट्टी को 'बॉर्डर 2' के लिए ₹3 से ₹4 करोड़ बतौर फीस वसूले हैं। ऐसे में उन्होंने फीस के मामले में अपने पिता सुनील शेट्टी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

'बॉर्डर 2' में अन्य कलाकारों की अनुमानित फीस

सनी देओल: ₹50 करोड़

वरुण धवन: ₹8 से ₹12 करोड़

दिलजीत दोसांझ: ₹4 से ₹6 करोड़

कब रिलीज होगी फिल्म

जानकारी के मुताबिक अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में अहान शेट्टी के अलावा सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, मोना सिंह, सोनम बाजवा समेत कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है।

Next Story