Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Ahmedabad plane crash : 204 लोगों के शव बरामद, एक यात्री बचा, 41 घायल, गृह मंत्री घटनास्थल पर पहुंचे

Neeraj Jha
12 Jun 2025 7:51 PM IST
Ahmedabad plane crash : 204 लोगों के शव बरामद, एक यात्री बचा, 41 घायल, गृह मंत्री घटनास्थल पर पहुंचे
x
इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी बैठे थे। आज देर शाम सीआर पाटील ने विजय रुपाणी के निधन की पुष्टि की है।

अहमदाबाद। अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास आज दोपहर प्लेन क्रैश की घटना में 204 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इन लोगों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं घायल हुए 41 लोगों का इलाज क्रोमा सेंटर में किया जा रहा है।

बता दें कि यह विमान लंदन जा रहा था जिसमें 242 यात्री सवार थे। प्रशासन ने अब तक मृतकों के आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है लेकिन साथ ही अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर का कहना है कि 204 यात्रियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एक विमान यात्री बचा

इस भीषण हादसे में एक करिश्मा भी हुआ। विश्वास कुमार रमेश नाम के एक व्यक्ति का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। रमेश का कहना है कि वह अभी इस विमान में सवार था लेकिन वह किसी तरह से बच निकला। रमेश का कहना है कि घटना के बाद आग ही आग दिखाई दे रहा था। उसके साथ उसका भाई अजय भी था लेकिन वह उसे ढूंढ नहीं पाया।

घटनास्थल पर पहुंचे गृह मंत्री

आज शाम करीब 7:15 बजे गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ नागरिक उड्डयन मंत्री भी थे। गृह मंत्री ने प्रशासन के अधिकारियों से घटना को लेकर बातचीत की। थोड़ी देर बाद वह अस्पताल जाकर घायलों से मिलेंगे। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए गृह मंत्री से बातचीत की थी।

घायलों में स्थानीय लोग शामिल

यह विमान मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया था। इस दौरान हॉस्टल के छात्र और आसपास के लोग भी घायल हुए। घायलों की संख्या 41 बताई गई है जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन

दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी बैठे थे। आज देर शाम सीआर पाटील ने विजय रुपाणी के निधन की पुष्टि की है। विजय रुपाणी भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता थे।

Next Story