Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

AIMIM ने मायावती के साथ गठबंधन की जताई इच्छा, ‘20 (मुस्लिम) + 20 (दलित) = 40’ का सामाजिक समीकरण...

Aryan
24 March 2026 6:09 PM IST
AIMIM ने मायावती के साथ गठबंधन की जताई इच्छा, ‘20 (मुस्लिम) + 20 (दलित) = 40’ का सामाजिक समीकरण...
x
AIMIM ने कहा कि यदि एआईएमआईएम के पास 11 विधायक भी होंगे तो वो पूरी ताकत से अपने समाज की आवाज उठाएंगे।

नई दिल्ली। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिससे यूपी में सियासी हलचल शुरू हो गई है। दरअसल उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाजवादी पार्टी के पास 111 विधायक हैं और यह सीटें 90 फीसदी मुसलमानों के वोट से सपा ने जीती है इसके बावजूद सपा मुस्लिम समाज की लड़ाई मजबूती से नहीं लड़ रही है। शौकत अली ने आगे कहा कि उनकी पार्टी बसपा के साथ गठबंधन चाहती है।

उनकी पार्टी संवैधानिक तरीके से लोगों के लिए लड़ेगी

शौकत अली ने कहा कि यदि एआईएमआईएम के पास 11 विधायक भी होंगे तो वो पूरी ताकत से अपने समाज की आवाज उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जाति देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो संवैधानिक तरीके से अपने लोगों की लड़ाई लड़ी जाएगी।

अगली सरकार में उनकी भागीदारी तय

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी 2027 के चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर रही है और अगली सरकार में उनकी भागीदारी तय होगी। गठबंधन के सवाल पर शौकत अली ने कहा कि उनकी पार्टी बसपा के साथ गठबंधन चाहती है और बसपा के साथ उनका नेचुरल अलायंस है। उन्होंने कहा कि ‘20 (मुस्लिम) + 20 (दलित) = 40’ का सामाजिक समीकरण से सत्ता तक पहुंचा जा सकता है।

अखिलेश यादव के साथ गठबंधन से इनकार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश और शिवपाल यादव पहले ही बयान दे चुके हैं कि वो ए आई एमआईएम के साथ कोई गठबन्धन नहीं चाहते हैं। शौकत ने कहा कि यदि कोई गठबन्धन नहीं भी होता है तो वो 200 सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

मायावती ने पहले ही गठबंधन किया था इनकार

गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह साल 2027 में अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेंगी और किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी।


Next Story