Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Air India: एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, लंदन जाने वाली उड़ान हुई रद्द

Aryan
31 July 2025 7:04 PM IST
Air India: एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, लंदन जाने वाली उड़ान हुई रद्द
x
दिल्ली से लंदन जाने वाली उड़ान संख्या AI2017 तकनीकी समस्या के कारण वापस लौट आई

नई दिल्ली। एयर इंडिया के विमानों में तकनीकी खराबी की खबरें आये दिन सामने आ रही हैं। आज एयर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान को तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान भरने से पहले ही रद्द कर दिया गया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने जानकारी दी

एयर इंडिया के प्रवक्ता कहा कि आज गुरूवार को दिल्ली से लंदन जाने वाली उड़ान संख्या AI2017 तकनीकी समस्या के कारण वापस लौट आई। कॉकपिट क्रू के द्वारा मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला लिया गया। साथ ही एहतियाती जांच के लिए विमान को वापस भेजा गया है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द लंदन ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है। हमारा ग्राउंड स्टाफ देरी होने वाले कारण से हुई असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों की हर संभव सहायता कर रहा है।

उड़ान में बोइंग 787-9 विमान का इस्तेमाल किया गया

सूत्रों के मुताबिक इस उड़ान में बोइंग 787-9 विमान का इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि 12 जून को लंदन जा रहा एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर बोइंग 787-8 विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक इमारत से टकरा गया था। जिसमें 260 लोग मारे गए थे। विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में फौरन जानकारी नहीं मिल पाई। बीते हफ्तों में एयर इंडिया के विमानों से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई हैं। जिससे एयरलाइन जांच के दायरे में भी आ गई है।


Next Story