
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- थाईलैंड में एयर इंडिया...
थाईलैंड में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग! बचाई गई 156 यात्रियों की जान, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली। इस समय देश- विदेश में अहमदाबाद प्लेन क्रेश दुर्घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। इसमें सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में थाईलैंड के फुकेट में एयर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। यह फ्लाइट फुकेट से नई दिल्ली आ रही थी, लेकिन बम की धमकी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
156 यात्री थे सवार
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 फुकेट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसमें 156 यात्री सवार थे, लेकिन फ्लाइट के टेकऑफ के बाद बम की धमकी मिली। इसके बाद फ्लाइट अंडमान सागर के चारों ओर चक्कर लगाने के बाद लौट गई और इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी गई। एओटी की तरफ से फिलहाल बम की धमकी की पुष्टि नहीं की गई है।
सभी यात्री सुरक्षित
बता दें कि फुकेट एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट से यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है और सभी सुरक्षित हैं। विमान में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतारने के बाद उसकी तलाशी ली जा रही है। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान पूरी तरह सुरक्षित नीचे उतरा है और किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है।