Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

एआई का ‘महाकुंभ’ दिल्ली में शुरू, अब तक 2.5 लाख लोगों ने कराया समिट के लिए पंजीकरण, जानें उद्देश्य

Anjali Tyagi
16 Feb 2026 3:40 PM IST
एआई का ‘महाकुंभ’ दिल्ली में शुरू, अब तक 2.5 लाख लोगों ने कराया समिट के लिए पंजीकरण, जानें उद्देश्य
x

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को एआई का महाकुंभ करार दिया है। बता दें कि समिट के लिए भारत और विदेशों से 2.5 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है, जो सरकार की शुरुआती उम्मीदों से कहीं अधिक है।

आयोजन स्थल व तिथि

यह सम्मेलन 16 से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। इसमें 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष/प्रधानमंत्री, और सुंदर पिचाई (गूगल) व सैम ऑल्टमैन (OpenAI) जैसे वैश्विक टेक दिग्गज शामिल हो रहे हैं।

क्या है इसका उद्देश्य

"सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय" के विचार के साथ यह समिट एआई के सुरक्षित और समावेशी उपयोग पर केंद्रित है। इसमें 500 से अधिक सत्र और 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स अपनी तकनीक का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रमुख घोषणा

मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत में दुनिया की सर्वाधिक एआई कौशल पैठ (AI skill penetration) है और सरकार नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इसे अधिक विनियमित नहीं करने की नीति अपना रही है।

Next Story