Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अजय देवगन ने दिया बड़ा सरप्राइज, ‘हैप्पी बर्थडे जोशी’ की रिलीज डेट का किया ऐलान! AI बेस्ड है यह फिल्म, जानें कब होगी रिलीज...

Aryan
1 April 2026 4:00 PM IST
अजय देवगन ने दिया बड़ा सरप्राइज, ‘हैप्पी बर्थडे जोशी’ की रिलीज डेट का किया ऐलान! AI बेस्ड है यह फिल्म, जानें कब होगी रिलीज...
x
'हैप्पी बर्थडे जोशी' का फर्स्ट लुक एक मिस्ट्री ड्रामा जैसा है। पोस्टर में एक पुराना फ्लॉपी डिस्क नजर आ रहा है, जिस पर 'हैप्पी बर्थडे जोशी' और ' इंस्पायर्ड बाय ए ट्रू इवेंट' लिखा है।


मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने नए लुक से फैंस को चौंका दिया है। दरअसल हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी बर्थडे जोशी' का पहला लुक साझा किया है। इस फिल्म को पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तरीके से बनाई गई है, ताकि कहानी में नया अंदाज हो। इसके साथ ही अजय देवगन ने इस फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की है। कल यानी 2 अप्रैल को अभिनेता का जन्मदिन भी है।

इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म

'हैप्पी बर्थडे जोशी' का फर्स्ट लुक एक मिस्ट्री ड्रामा जैसा है। पोस्टर में एक पुराना फ्लॉपी डिस्क नजर आ रहा है, जिस पर 'हैप्पी बर्थडे जोशी' और ' इंस्पायर्ड बाय ए ट्रू इवेंट' लिखा है। इसके अलावा पोस्टर में टेबल पर टाइपराइटर, अखबार और नोट्स भी दिखाए गए हैं। फिल्म का टोन पूरी तरह मिस्ट्री और थ्रिलर पर है। कैप्शन में अजय ने लिखा है कि हर किसी की एक हद होती है और उसकी हद अब पूरी दुनिया ने देख ली। 'हैप्पी बर्थडे जोशी' 2 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इसी दिन अजय का 57वें बर्थडे भी है, जिससे उनके फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं।

फिल्म लेंस वाल्ट स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है

फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने लेंस वाल्ट स्टूडियोज के बैनर तले किया है, जिसमें उनके भाई दानीश देवगन भी शामिल हैं। फिल्म के निर्देशक अंशुल कुमार शर्मा हैं और स्क्रीनप्ले वात्सल शेट ने लिखा है। साहिल नायर क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं और बैकग्राउंड स्कोर जोएल क्रास्टो ने तैयार किया है। फिल्म के Gen AI टैग ने इसे खास चर्चाओं में ला दिया है क्योंकि यह नई और एक विजुअली दुनिया पेश करेगी। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Next Story