Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अजय देवगन सालों बाद हॉरर फिल्म में करने जा रहे हैं वापसी! इस मूवी में करेंगे धमाका

Shilpi Narayan
25 March 2026 1:48 PM IST
अजय देवगन सालों बाद हॉरर फिल्म में करने जा रहे हैं वापसी! इस मूवी में करेंगे धमाका
x

मुंबई। अजय देवगन की हॉरर फिल्मों में दमदार एक्टिंग देखने को मिलती है। वहीं फैंस को वैसे भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्टर को आखिरी बार सुपरनेचुरल ड्रामा मूवी शैतान में देखा गया था। अब खबर आ रही है कि एक्टर एक बार फिर से हॉरर जॉनर में वापसी करने की तैयारी कर रहा है, और भी ज्यादा भायवह और रोमांचक होगा।

फिल्म का निर्माण जुलाई में शुरू होने की उम्मीद

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता रोहित जुगराज द्वारा निर्देशित एक अपकमिंग सुपरनेचुरल थ्रिलर में मुख्य भूमिका निभाएंगे। रोहित जुगराज दिलजीत दोसांझ अभिनीत सीरीज 'सरदार जी' के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का निर्माण जुलाई में शुरू होने की उम्मीद है। अभी इसका टाइटल तय नहीं हुआ है लेकिन इसे फिलहाल गृह प्रवेश नाम दिया गया है। इस मूवी में देवगन को एक डार्क कैरेक्टर में दिखाया जाएगा जिसके पास सुपरनेचुरल पावर होती है। अजय देवगन को इससे पहले हमने 'भूत' और 'काल' जैसी हॉरर जॉनर की फिल्मों में काम करते देखा है। फैंस को इस जॉनर में उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार है।

एक बार फिर रहस्यमय निभाएंगे किरदार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उस हॉरर फिल्म (काल) के लगभग 21 साल बाद अजय, रोहित की फिल्म में एक बार फिर एक रहस्यमय किरदार निभाएंगे। लंदन में फिल्माई गई इस कहानी में सुपरस्टार के पास सुपरनेचुरल पॉवर होगी और उनका किरदार बहुत ही ज्यादा इंटेंस होगा। फिल्म में उनका लुक बिल्कुल अलग होगा। इसलिए, वह इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू होने से पहले अपने सभी पेंडिंग काम को पूरा करना चाहते हैं।

'गोलमाल 5' में आएंगे नजर

बता दें कि अजय देवगन की अगली फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'गोलमाल 5' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर, शरमन जोशी, श्रेयस तलपडे और अक्षय कुमार जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। 2026 के मई तक अजय देवगन इस कॉमेडी फिल्म की शूटिंग में बिजी रहेंगे। इस फिल्म के बाद, एक्टर अपने मच अवेटेड प्रोजेक्ट 'दृश्यम 3' पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Next Story