Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अजित पवार गुट की NCP में बड़ा फैसला! NCP की नई 'बॉस' बनी सुनेत्रा पवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की उम्मीदवार तय

Anjali Tyagi
26 Feb 2026 10:08 AM IST
अजित पवार गुट की NCP में बड़ा फैसला! NCP की नई बॉस बनी सुनेत्रा पवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की उम्मीदवार तय
x
इस नई जिम्मेदारी और विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी के मद्देनजर, उन्होंने अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

मुंबई। अजित पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में एक बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। पार्टी के संस्थापक अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद, उनकी पत्नी और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। सुनेत्रा पवार के नाम पर मुहर मुंबई के वर्ली स्थित 'डोम' में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लगाई गई।

सर्वसम्मति से चयन

जानकारी के मुताबिक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों और पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। बता दें कि सुनेत्रा पवार वर्तमान में महाराष्ट्र की उपमुख्य मंत्री भी हैं। उन्होंने 31 जनवरी 2026 को इस पद की शपथ ली थी। पार्टी ने उन्हें बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार भी घोषित किया है।

राज्यसभा से इस्तीफा

इस नई जिम्मेदारी और विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी के मद्देनजर, उन्होंने अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनकी खाली हुई राज्यसभा सीट पर उनके बेटे पार्थ पवार को भेजने का निर्णय लिया गया है। यह कदम पार्टी के भीतर अजित पवार की राजनीतिक विरासत को सुरक्षित रखने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Next Story