
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अजीत पवार की मौत पर...
अजीत पवार की मौत पर भतीजे रोहित पवार ने जताया कई तरह का शक! कहा- यह महज हादसा नहीं...

मुंबई। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के भतीजे और विधायक रोहित पवार ने अपने चाचा की एक्सीडेंटल मौत को लेकर कई शक जताए हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे में साजिश संदेह है। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपने विचार को शेयर किया है। उन्होंने कहा कि मेरे सवाल हवा में नहीं हैं, हर बिंदु का आधार है।
रोहित पवार ने क्या सवाल उठाए?
10 फरवरी 2026 को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रेजेंटेशन के दौरान, रोहित पवार ने दावा किया कि अजित पवार की मौत महज एक हादसा नहीं, बल्कि एक साजिश हो सकती है।
अंतिम समय में बदलाव
अजित पवार पहले सड़क मार्ग से पुणे जाने वाले थे, लेकिन एक "बड़े नेता" के साथ आखिरी वक्त में हुई बैठक के बाद अचानक विमान से जाने का फैसला लिया गया।
तकनीकी खामियां
उन्होंने दावा किया कि विमान का ट्रांसपोंडर क्रैश से ठीक एक मिनट पहले बंद कर दिया गया था और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर भी बंद था।
सुरक्षा नियमों का उल्लंघन
रोहित ने आरोप लगाया कि विमान में अतिरिक्त ईंधन टैंक अवैध रूप से रखे गए थे, जो एक "बम" की तरह काम कर सकते थे।
विमान कंपनी और पायलट पर शक
उन्होंने विमान का संचालन करने वाली कंपनी 'VSR वेंचर्स' और पायलट की कार्यक्षमता पर भी सवाल खड़े किए हैं।
प्लेन क्रैश में अजीत पवार की हुई थी मौत
बता दें कि 28 जनवरी 2026 को अजित पवार का चार्टर्ड विमान (लीयरजेट 45) मुंबई से बारामती जाते समय लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई थी।
रोहित पवार की मांग
जानकारी के मुताबिक रोहित पवार ने मांग की है कि इस मामले की जांच राज्य की CID के बजाय केंद्रीय एजेंसी और दो अंतरराष्ट्रीय विमानन जांच एजेंसियों से कराई जानी चाहिए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
कौन हैं रोहित पवार?
वह शरद पवार के बड़े भाई अप्पासाहेब पवार के पोते और राजेंद्र पवार के बेटे हैं। वर्तमान में वह महाराष्ट्र की कर्जत-जामखेड़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। रिश्ते में वह अजित पवार के भतीजे लगते हैं (अजित पवार, रोहित के दादा के सगे भाई के बेटे थे)




