Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अखिलेश यादव का BJP पर पर हमला, बोले- जब जाएंगे भाजपाई तभी हटेगी महंगाई...

Anjali Tyagi
7 March 2026 4:52 PM IST
अखिलेश यादव का BJP पर पर हमला, बोले- जब जाएंगे भाजपाई तभी हटेगी महंगाई...
x
अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर सवाल करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बड़ा या राज्यसभा सदस्य।

लखनऊ। राजनीति में एक-दूसरे पर हमला बोलने की प्रकिया आम हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने नारा दिया, जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई। साथ ही गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि भाजपा के हटने पर ही जनता को राहत मिलेगी।

मायावती, नीतीश पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर सवाल करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बड़ा या राज्यसभा सदस्य। इस संबंध में हमें विचार करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी-बसपा का गठबंधन था तो हम मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। इंडिया गठबंधन के समय में हम सब मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। हमारे चाचा भी इस बात को जानते हैं। उन्होंने कहा कि हमने बिहार चुनाव के दौरान कहा था, ये प्रधानमंत्री के तौर पर रिटायर नहीं होंगे। ये मुख्यमंत्री के तौर पर ही रिटायर होंगे।

रूस को बताया भारत का पुराना मित्र

प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ईरान-इजराइल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग घर वापस आना चाहते हैं, उन्हें सुरक्षित भारत लाने की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने कहा कि रूस भारत का पुराना मित्र है और अगर रूस से सस्ता तेल मिलता है तो भारत को और ज्यादा तेल खरीदना चाहिए, ताकि देश की अर्थव्यवस्था बेहतर हो सके।

सपा पार्टी के काम बताए

अखिलेश यादव ने अपनी सरकार के दौरान किए गए कामों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, जिसने पहले इतना काम किया, एक्सप्रेसवे बनाया, लैपटॉप बांटे, रिवर फ्रंट बनाया और बहुत से बड़े फैसले लिए. यूपी में सबसे ज्यादा थर्मल प्लांट सपा सरकार में लगे। बीजेपी ने यूपी में एक भी थर्मल प्लांट बनाया हो तो बताए। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने लोकभवन, कैंसर इंस्टीट्यूट, बड़ी यूनिवर्सिटी, डायल 100, एंबुलेंस व्यवस्था और रिवरफ्रंट जैसे कई बड़े काम किए।

LPG पर दामों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने LPG पर दामों पर बढ़त को लेकर तीखा हमला बोलेत हुए कहा कि एक तरफ सरकार लगातार टैक्स लगा रही है और दूसरी तरफ महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। जहां सरकार एक तरफ टैक्स लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ महंगाई बढ़ती चली जा रही है। आज ही LPG पर 60 रुपये और बढ़ गए। उन्होंने कहा कि कुछ परिस्थितियों की वजह से महंगाई करनी पड़ रही है, बाद में कम करेंगे, लेकिन एक बार जो चीज महंगी हो गई वह बाद में कम नहीं होती।

भाजपाईयों पर बरसे अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि जहां-जहां बीजेपी की सरकार है, वहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गाड़ियों की कीमत ज्यादा होने का कारण भी भारी टैक्स है। उनके मुताबिक गाड़ियों पर लगभग 50 प्रतिशत तक टैक्स लगाया जा रहा है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा, हमारी समझ में एक ही बात आती है कि जब जाएंगे भाजपाई तभी हटेगी महंगाई।

Next Story