Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अखिलेश यादव ने कहा- विपक्ष के लोग चाहते हैं कि सदन चले, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर यह कहा

Shilpi Narayan
9 Feb 2026 3:49 PM IST
अखिलेश यादव ने कहा- विपक्ष के लोग चाहते हैं कि सदन चले, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर यह कहा
x

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी प्रमुख व सांसद अखिलेश यादव ने कानपुर लेम्बोर्गिनी दुर्घटना पर कहा, "कानपुर की घटना बहुत दुखद है जिसमें जानें गई हैं, गाड़ी चलाने वाले पर कानूनी कार्रवाई हो। सरकार पक्षपात न करे। सरकार पर हमेशा आरोप लगता है कि वह पक्षपात करती है तो सरकार वह न करे... सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

डील नहीं ढील दी गई है

समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि "हम सब विपक्ष के लोग चाहते हैं कि सदन चले और उस समय तो सदन चलना और महत्वपूर्ण हो जाता है जब अमेरिका से इतनी बड़ी डील हुई है, डील नहीं ढील दी गई है... भाजपा यह भी समझा रही है कि 18 और शून्य बराबर है, इन सबके जवाब विपक्ष मांग रहा है क्योंकि बहुत दिनों के बाद बड़े पैमाने पर 1991-92 के बाद बाजार खुला है... सरकार को आगे आकर बहुत सी बातों को न लेकर सीधे-सीधे विपक्ष के सवाल का जवाब देना चाहिए।"

स्पीकर का अपना सम्मान है

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्षी पार्टियों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने पर उन्होंने कहा कि "स्पीकर का अपना सम्मान है, सदन की अपनी गरिमा है। उन बातों को लेकर हमने बातचीत की है, देखिए क्या निकलता है... हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि जिस तरह से बाजार खोला जा रहा है, जिस तरह से ढील दी गई है उसपर चर्चा होनी चाहिए।

Next Story