Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन का आगाज! समझें समीकरण

Shilpi Narayan
7 Feb 2026 1:27 PM IST
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन का आगाज! समझें समीकरण
x

लखनऊ। यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी तैयारी में जुट गई है। वहीं सपा भी चुनाव की तैयारी में अपना दमखम लगा रही है। इस बीच अखिलेश यादव भी चुनावी कैंपेन की तैयारी में जुट गए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 28 मार्च से 2027 के लिए चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। इस चुनाव कैंपेन की शुरुआत नोएडा से होने जा रही है, जहां सपा पीडीए भागीदारी के नाम से बड़ी रैली करने जा रही है।

नोएडा से अपना चुनावी कैंपेन करने जा रहे हैं शुरू

बता दें कि अखिलेश यादव लगभग 11 महीने पहले ही नोएडा से अपना चुनावी कैंपेन शुरू करने जा रहे हैं। सपा अध्यक्ष 28 मार्च को नोएडा में PDA भागीदारी रैली करेंगे। इस रैली में सपा विधानसभा चुनाव में PDA फॉर्मूले का भी ऐलान करेगी और जिस रणनीति के तहत टिकटों का वितरण किया जाएगा उसकी भी घोषणा की जा सकती है। दरअसल, सपा अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत नोएडा से करने जा रही है, जहां बीते चुनावों में सपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। पार्टी का फ़ोकस ऐसी सीटों पर ज्यादा है। 2022 के चुनाव में गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जिले की सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी और सपा को एक भी सीट जीत हासिल नहीं हो सकी थी।

सपा ने अपनी पूरी ताकत लगाना किया शुरू

अखिलेश यादव अब वहीं से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे, जिन सीटों पर पार्टी का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है ताकि 2027 के चुनाव में उन पर और ज्यादा फोकस किया जा सके। इस रैली को सफल बनाने के लिए सपा ने अपनी पूरी ताकत लगाना शुरू किया है। मार्च के पहले हफ्ते में दादरी में सपा एक गुर्जर सम्मेलन भी करने जा रही है। दरअसल पश्चिमी यूपी में यादव वोटरों की संख्या काफी कम है। इस क्षेत्र में गुर्जर, मुस्लिम और दलित वोट बैंक काफी मजबूत स्थिति में हैं। सपा की कोशिश इसी वोटबैंक में सेंध लगाने की है। सपा बीजेपी से गुर्जर समाज की इस नाराजगी का फायदा उठाना चाहती है। वहीं मुस्लिम वोटर तो पहले से ही सपा के समर्थक माने जाते हैं।

Next Story