Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अखिलेश यादव ने सीएम योगी के जापान दौरे को लेकर कसा तंज! पूछा काशी क्योटो की तरह क्यों नहीं बन पाया

Aryan
20 Feb 2026 12:58 PM IST
अखिलेश यादव ने सीएम योगी के जापान दौरे को लेकर कसा तंज! पूछा काशी क्योटो की तरह क्यों नहीं बन पाया
x
अखिलेश ने आगामी चुनाव के मददेनजर कहा सीएम योगी अब अपने अंतिम वर्ष में कौन सा तो जापान का अध्ययन कर लेंगे और क्या ही योजना बना पाएंगे

लखनऊ। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के जापान दौरे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा, ताकि यह पता चल जाए कि आखिर प्रधान-संसदीय क्षेत्र काशी, क्योटो की तरह क्यों नहीं बन पाया है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि जापान से विरासतों को बचाने और शहरों के विकास करने के तरीके सीखकर आइएगा।

सीएम अपने अंतिम वर्ष में कौन सा जापान का अध्ययन कर लेंगे

अखिलेश ने आगामी चुनाव के मददेनजर लिखा कि सीएम अब अपने अंतिम वर्ष में कौन सा तो ये जापान का अध्ययन कर लेंगे और क्या ही योजना बना पाएंगे। ये मुख्यमंत्री का ‘मनसुख-पर्यटन’ है, यदि वो स्वीकार कर लें, तो जाते-जाते कम-से-कम एक सच बोलने के लिए उन्हें लोग याद रखेंगे।

‘वनस्पति के विशेष अध्ययन’ का स्वयं लाभ उठाएंगे

उन्होंने लिखा कि ‘वनस्पति के विशेष अध्ययन’ का व्यक्तिगत लाभ खुद ही उठाएंगे या अपने नजदीकी लोगों से भी साझा करेंगे।

सीएम योगी का जापान दौरा

बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को सिंगापुर और जापान का चार दिवसीय दौरा करेंगे। सीएम योगी 23 और 24 फरवरी को सिंगापुर में कई बैठकों हिस्सा लेंगे, जिसका मकसद निवेश संबंधों को मजबूत करना है।

25 से 26 फरवरी तक आदित्यनाथ जापान में रहेंगे, जहां वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जानकारी के मुताबिक, जापान की अत्याधुनिक ‘मैग्लेव’ (मैग्नेटिक लेविटेशन) ट्रेन की यात्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे का विशेष आकर्षण बनेगी। बता दें यह ट्रेन चुंबकीय शक्ति से पटरी से ऊपर हवा में तैरते हुए चलेगी।


Next Story