Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

एकता कपूर की फेमस टीवी शो नागिन में नजर आएंगे अक्षय कुमार और राजपाल यादव

Shilpi Narayan
20 March 2026 6:00 PM IST
एकता कपूर की फेमस टीवी शो नागिन में नजर आएंगे अक्षय कुमार और राजपाल यादव
x

मुंबई। एकता कपूर टीवी की दुनिया पर राज करती है। उन्होंने अब तक कई डेली शोप किए हैं। खासकर एकता अपने शो नागिन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि उनके शो में अक्षय कुमार और राजपाल यादव नजर आने वाले हैं। वहीं अक्षय कुमार और राजपाल यादव की शानदार जोड़ी भूत बंगला के साथ लौट रही है। फिल्म का टीजर आ चुका है और अब लगता है इसके ट्रेलर रिलीज का भी जबरदस्त इंतजाम किया जा रहा है। क्योंकि अक्षय कुमार और राजपाल यादव, एकता कपूर के शो नागिन में जाने वाले हैं, जहां वे फिल्म का प्रमोशन करेंगे।

इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया

प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, अक्षय कुमार और राजपाल यादव 'भूत बंगला' के प्रमोशन के दौरान एकता कपूर के शो 'नागिन' के सेट पर जाने वाले हैं। भूत बंगला की एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में हैं और जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म मशहूर 'हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' की टीम को एक बार फिर साथ लाती है।

भूत बंगला है हॉरर कॉमेडी फिल्म

इस फिल्म में परेश रावल भी शामिल हैं और उनके जाने-पहचाने, मजेदार और हंगामाखेज कॉमेडी अंदाज को वापस लेकर आती है। यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली है। भूत बंगला एक अपकमिंग फैंटेसी हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी अहम रोल में हैं।

Next Story