
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 'धुरंधर 2' के डर से...
'धुरंधर 2' के डर से अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की रिलीज डेट बदली! अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए है। ऐसे में बता दें कि अक्षय कुमार की मच-अवेटेड हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' की रिलीज डेट टाल दी गई है। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'धुरंधर 2' की तरह पेड प्रिव्यू स्ट्रैटेजी अपनाई
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए रणबीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar: The Revenge) वाली खास स्ट्रैटेजी अपनाई है। 'धुरंधर 2' की तरह ही 'भूत बंगला' के मेकर्स ने भी बड़े पैमाने पर पेड प्रिव्यू करने का फैसला किया है। फिल्म के ये प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से शुरू होंगे।
रिलीज टालने का कारण
वर्तमान में बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का जबरदस्त दबदबा है, जिसने अब तक दुनियाभर में ₹1400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी 'सुनामी' से बचने और फिल्म को पर्याप्त स्क्रीन्स और दर्शकों का ध्यान दिलाने के लिए रिलीज को 10 अप्रैल से आगे बढ़ाया गया है।
मेकर्स का बयान
फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बताया कि वितरकों और प्रदर्शकों के साथ चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है ताकि दोनों बड़ी फिल्मों को सिनेमाघरों में सही जगह और ऑडियंस मिल सके। भूत बंगला' के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी लगभग 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।




