Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री, किया यह बड़ा ऐलान! जानें क्या

Aryan
2 Feb 2026 11:13 AM IST
अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री, किया यह बड़ा ऐलान!  जानें क्या
x
अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यूजीसी के बिल की वजह से सब इनसे नाराज हैं। 85 फीसद जनरल और ओबीसी मिलाकर यह सब चाहते हैं इस बिल को खत्म किया जाए

बरेली। बरेली में यूजीसी और शंकराचार्य विवाद के विरोध में एसडीएम पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। इस बीच उन्होंने एससी एसटी एक्ट को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उनहोंने कहा कि यदि सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो वो 6 फरवरी को दिल्ली आकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। अलंकार अग्निहोत्री ने दावा करते हुए कहा कि सरकार से बड़ी संख्या में लोग खफा हैं। उन्होंने कहा कि वो अब एससी एसटी एक्ट के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करेंगे।

एसटी/एससी एक्ट के विरोध में आएंगे दिल्ली

उन्होंने कहा कि एससी एसटी एक्ट का बहुत दुरुपयोग हो रहा है। इस कानून के द्वारा किसी भी व्यक्ति को बिना सोचे-समझे परेशान किया जा सकता है। इसमें 95 फीसद केस झूठे ही होते हैं। उन्होंने कहा कि अभी लखनऊ में फर्जी आरोपों का डेटा लेकर एक बहुत बड़ा अभियान करेंगे। यदि 6 फरवरी तक सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो वो दिल्ली जाएंगे।

यूजीसी के बिल की वजह से सब हैं खफा

उन्होंने कहा कि यूजीसी के बिल की वजह से सब इनसे नाराज हैं। 85 फीसद जनरल और ओबीसी मिलाकर यह सब चाहते हैं इस बिल को खत्म किया जाए, यदि ऐसा नहीं होगा तो हमने सात तारीख से आंदोलन पर बैठने का फैसला किया है।

लड़ाई हमेशा केंद्र सरकार से थी

जब उनसे पूछा गया कि वह अब केंद्र सरकार को क्यों निशाना बना रहे हैं, जबकि शुरुआती झगड़ा राज्य सरकार से था, तो उन्होंने साफ किया कि लड़ाई असल में कभी राज्य सरकार से नहीं थी, बल्कि मुख्य रूप से केंद्र सरकार से थी।

एसटी/एससी एक्ट का हो रहा दुरुपयोग

95 फीसद फर्जी एससी एसटी एक्ट हो रहे हैं। इससे कोई बचाने वाला नहीं है। इसकी वजह से बहुत मानसिक उत्पीड़न होता है। सिर्फ तहरीर के आधार पर लाखों रुपये की वसूली की जाती है। इससे देश की आत्मा का खराब होगी।

गौरतलब है कि अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उन्होंने यूपी सरकार और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Next Story