Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Alert: अब एक और गंभीर बीमारी फैल रही है चीन में, बड़ी संख्या में लोग बीमार, इंडिया को भी खतरा!

Anjali Tyagi
8 Aug 2025 9:30 PM IST
Alert: अब एक और गंभीर बीमारी फैल रही है चीन में, बड़ी संख्या में लोग बीमार, इंडिया को भी खतरा!
x
यहां 7000 से अधिक लोग इस रोग का शिकार पाए गए हैं। बीमारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है।

नई दिल्ली। चीन अक्सर कई गंभीर बीमारियों को बढ़ाने में सबसे आगे होता है। चीन के कारण ही पूरी दुनिया को कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी का सामना करना पड़ा था। ऐसे में एक बार फिर चीन के के कई शहरों में चिकनगुनिया बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां 7000 से अधिक लोग इस रोग का शिकार पाए गए हैं। बीमारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है।

रिपोर्ट्स में दावा

ताजा रिपोर्ट्स में चीन में बढ़ती एक और बीमारी को लेकर विशेषज्ञों की टीम ने अलर्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिणी चीन के कई शहरों में चिकनगुनिया बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां 7000 से अधिक लोग इस रोग का शिकार पाए गए हैं। बीमारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है। चीन में चिकनगुनिया के प्रसार को रोकने के लिए अधिकारियों ने इस हफ्तें कई कदम उठाए हैं।

बीमारी के बढ़ते मामले, अलर्ट

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन का फोशान शहर इस रोग से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक है, जहां चिकनगुनिया के मरीजों को तब तक अस्पताल में रहने का आदेश दिया गया है जब तक उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव न आ जाए। इसके अलावा एक सार्वजनिक नोटिस में, खुदरा दवा वाली दुकानों को रोगियों के नाम से पंजीकरण शुरू करने और चिकनगुनिया के लक्षणों, जैसे बुखार, चकत्ते और जोड़ों के दर्द, के इलाज के लिए दवाइयां बेचते समय रिकॉर्ड रखने का आदेश दिया गया है। इससे रोगियों का डेटा रखना आसान हो सकता है।

चिकनगुनिया का खतरा

जोड़ों का दर्द- चिकनगुनिया का सबसे आम खतरा जोड़ों का दर्द है, जो कुछ लोगों में जीर्ण (क्रोनिक) हो सकता है।

गर्भवती महिलाओं में खतरा- गर्भवती महिलाओं को चिकनगुनिया होने पर अपने अजन्मे बच्चे को यह बीमारी फैलने का खतरा होता है।

अन्य स्वास्थ्य समस्याएं- कुछ मामलों में, चिकनगुनिया अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, जैसे कि मेनिनजाइटिस या एन्सेफलाइटिस।

इससे बचाव के उपाय

- जिन स्थानों पर चिकनगुनिया के मामले अधिक होते हैं वहां पर इससे बचाव के लिए कुछ टीके उपलब्ध हैं। इसके अलावा सभी लोगों को मच्छरों से बचाव को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दी जाती रही है।

- बांहों-पैरों, हाथों को ढकने वाले कपड़े पहनें।

- अपने घर के आस-पास पानी न जमा होने दें। खाली पड़े गमले, पुराने टायर, बाल्टियां आदि हटा दें।

- मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

- मच्छरों को घर में प्रवेश से रोकने के लिए सुनिश्चित करें कि आपकी खिड़कियां और दरवादे बंद रहें।

Next Story