Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आलिया भट्ट-बॉबी देओल की 'अल्फा' दोबारा हुई पोस्टपोन, जानें क्या है वजह

Aryan
9 March 2026 3:00 PM IST
आलिया भट्ट-बॉबी देओल की अल्फा दोबारा हुई पोस्टपोन, जानें क्या है वजह
x

मुंबई। आलिया भट्ट और शारवरी वाघ की 'अल्फा' की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है और यह फिल्म अब 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'बैटल ऑफ गलवान', 'धुरंधर-2' से क्लैश से बचने एवं VFX में सुधार के लिए स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म की तारीख में बदलाव किया गया है।

आलिया की दमदार भूमिका

फिल्म को लेकर ये भी अटकलें थीं कि इसे डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन यशराज फिल्म्स ने सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ बता दिया कि मूवी सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स ने इंस्टा पर अल्फा का नया पोस्टर शेयर कर जानकारी दी कि ये मूवी 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें आलिया भट्ट का एक नया और बेहद दमदार एक्शन अवतार दिखाई दे रहा है, वो घायल नजर आ रही हैं। ऐसा लगता है मानो किसी फाइट सीन्स के सीक्वेंस की झलक दिखाई गई है।

Next Story