Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- आलिया भट्ट बर्थडे को...
मुख्य समाचार
आलिया भट्ट बर्थडे को खास मनाने के लिए पति रणबीर और बेटी राहा के साथ यहां मना रही हैं वेकेशन
Shilpi Narayan
14 March 2026 7:30 PM IST

x
मुंबई। आलिया और रणबीर कपूर फिल्मों की शूटिंग से वक्त निकालकर अक्सर ही वेकेशन पर निकल जाते हैं। वहीं आलिया के जन्मदिन को खास बनाने के लिए रणबीर बेटी राहा के साथ हांगकांग पहुंच गए हैं।
दरअसल, 15 मार्च को आलिया 33वां का बर्थडे है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हांगकांग के एक पार्क में आलिया और रणबीर कपूर बेटी राहा के साथ टहलते दिखे।
रणबीर कपूर बेटी का ख्याल रखते दिखे। यह कपल कैजुएल लुक में नजर आया। बेटी राहा इस मौके पर काफी खुश नजर आ रही थीं।
इस साल रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होगी। साथ ही वह संजय लीला भंसाली की एक फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी कर रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट भी साथ नजर आएंगी। वहीं आलिया भट्ट एक वुमन सेंट्रिक एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ भी कर रही हैं।
Next Story




