Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रमजान में बंद हों दिल्ली की सभी शराब दुकानें, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई की मांग

Anjali Tyagi
19 Feb 2026 10:59 AM IST
रमजान में बंद हों दिल्ली की सभी शराब दुकानें, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई की मांग
x

नई दिल्ली। मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान आज से शुरू हो गया है।पीएम नरेंद्र मोदी ने रमजान के अवसर पर लोगों को मुबारकबाद दी। ऐसे में AIMIM पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने सावन का हवाला देते हुए सरकार से मांग की है कि रोजे के दौरान दिल्ली में शराब के ठेके बंद कराए जाएं।

हमारे पवित्र महीने में भी सम्मान चाहिए- शोएब

शोएब जमई ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा, जब आप सावन के महीने में नॉन वेज की दुकान बंद कराकर सम्मान चाहते हैं तो हमारे पवित्र महीने में भी आपको सम्मान करना चाहिए। दिल्ली में भी अन्य कई राज्यों की तरह सावन के महीने में नॉन वेज की दुकानें बंद रखी जाती हैं। पार्टी का कहना है कि यह कदम मुस्लिम समुदाय की आस्था का सम्मान करने और धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

रमजान शुरू होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

इससे पहले मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान आज गुरुवार से शुरू हो रहा है। रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर (हिजरी) का नौवां महीना है। यह चांद के दिखाई देने से शुरू होता है और पूरी दुनिया में मुसलमानों द्वारा रोजा रखने की अवधि की शुरुआत है। रमजान के दौरान मस्जिदों में शाम को एक विशेष नमाज अदा की जाती है। नमाज में कुरान का संपूर्ण पाठ किया जाता है। और ईद का चांद दिखने तक जारी रहता है।

रमजान शुरू होने के अवसर पर पीएम मोदी ने लोगों को मुबारकबाद दी और कहा कि यह पाक महीना समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, रमजान मुबारक! यह पाक महीना हमारे समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करे। हर जगह शांति और समृद्धि बनी रहे।

Next Story