Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक हुआ रिवील, फिल्म AA22xA6 को म‍िला नया टाइटल, जानें क्या...

Aryan
8 April 2026 1:33 PM IST
अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक हुआ रिवील, फिल्म AA22xA6 को म‍िला नया टाइटल, जानें क्या...
x
एटली की इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं। पहले इस प्रोजक्ट को AA22xA6 कहा जा रहा था, लेकिन अब फिल्म का नाम मिल गया है।

मुंबई। अल्लू अर्जुन की पहचान अब केवल तेलुगु सिनेमा तक सीमित नहीं है, उनकी पहचान ग्लोबल है। भारत के साथ ही पूरी दुनिया में उनकी फिल्में पसंद की जाती हैं। साल 2003 में ‘गंगोत्री’ फिल्म के जरिए अल्लू अर्जुन ने बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। आज साउथ सेंसेशन अल्लू अर्जुन का 44वां जन्मदिन है। इस मौके पर AA22xA6 फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का नाम कंफर्म करने के साथ ही एक्टर का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया।

अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण भी आएंगी नजर

एटली की इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं। पहले इस प्रोजक्ट को AA22xA6 कहा जा रहा था, लेकिन अब फिल्म का नाम मिल गया है। फिल्म का टाइटल 'राका' है।

सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़

सन पिक्चर्स ऑफिशियल ने पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'AA22xA6 अब RAAKA है। खुद को एक ऐसी दुनिया के लिए तैयार करें जो हर सीमा से परे है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट होने के कुछ ही मिनटों में इसे 2.52 लाख से ज्यादा लाइक्स और 8,000 से ज्यादा कमेंट मिल गए हैं।

फिल्म राका के टाइटल पोस्टर में अल्लू अर्जुन का क्लोज-अप लुक दिखाया गया है। सिर पर आधे अधूरे से दिखते बाल, बड़े नुकीले नाखूनों के साथ जानवर जैसे पंजों से छिपा आधा चेहरा, उनके लुक को खतरनाक बना रहा है।


Next Story