Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Amarnath Yatra 2025: 'बम बम भोले' जयकारे के साथ अमरनाथ यात्रा का आगाज, LG मनोज सिन्हा ने जम्मू से पहला जत्था किया रवाना

Anjali Tyagi
2 July 2025 11:07 AM IST
Amarnath Yatra 2025: बम बम भोले जयकारे के साथ अमरनाथ यात्रा का आगाज, LG मनोज सिन्हा ने जम्मू से पहला जत्था किया रवाना
x
अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जम्मू कश्मीर। अमरनाथ यात्रा की आज से शुरुआत हो चुकी है। एलजी मनोज सिन्हा ने 146 वाहनों में जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था श्रीनगर के लिए रवाना किया। बता दें कि यात्रियों का यह जत्था 3 जुलाई को पवित्र शिवलिंग के दर्शन करेगा। जम्मू के भगवती नगर स्थित श्री अमरनाथ यात्री निवास बेस कैंप से यात्रियों का यह जत्था श्रीनगर के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ।

पहला जत्था श्रीनगर के बालटाल और पहलगाम के लिए हुआ रवाना

भगवान भोलेनाथ के भक्तों का साल भर का इंतजार खत्म होते हुए अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। बुधवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था श्रीनगर के बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ। इस बार के अमरनाथ यात्रा को लेकर भोले के भक्तों का खास जोश है। साथ ही साथ शिव भक्तों का कहना था कि इस बार आतंक पर आस्था भारी रहेगी।

सभी श्रद्धालु सुरक्षित हाथों में हैं

अमरनाथ यात्रा शुरू होने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता सत शर्मा ने कहा, 'हजारों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए यहां आए हैं। अभी दो महीने पहले एक अलग माहौल बना था, लेकिन आज हम देख सकते हैं कि कैसे श्रद्धालु बाबा भोले के नारे लगा रहे हैं। लोगों को भरोसा है कि वे सुरक्षित हाथों में हैं।'

आतंक से बढ़कर आस्था है...

बता दें कि यात्रा में शामिल भक्तों ने कहा कि हमारे लिए आतंक से बढ़कर आस्था है ,इसलिए हम अमरनाथ यात्रा के लिए आ रहे हैं और बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। हमें अपने जवानों पर पूरा भरोसा है। श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए श्रद्धालु 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के नारे लगा रहे हैं। बाबा की यात्रा में भक्तों का समर्पण और प्रेम देखने को मिल रहा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हो रही है। सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

Next Story