Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

इस युद्ध में अमेरिका-इजरायल के अलग-अलग टारगेट ...अमेरिका की इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड ने कबूला

Shilpi Narayan
19 March 2026 9:57 PM IST
इस युद्ध में अमेरिका-इजरायल के अलग-अलग टारगेट ...अमेरिका की इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड ने कबूला
x

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच पिछले 20 दिनों से युद्ध जारी है। इस बीच ईरान ने इजरायल की हाइफा रिफाइनरी पर हमला किया है। मिसाइल अटैक के बाद हाइफा रिफाइनरी से धुआं उठ रहा है।

इजरायल की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर ईरान का हमला

बता दें कि ये इजरायल की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण रिफाइनरी है, जो देश की लगभग 50-60% ईंधन (लगभग 60% डीजल, 50% गैसोलीन) की आपूर्ति करती है। इजरायल में सिर्फ दो ही रिफाइनरियां हैं। इस बीच अमेरिका की इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड ने कबूला कि ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका और इजरायल के उद्देश्य अलग-अलग हैं।

अमेरिका और इजरायल के युद्ध के लक्ष्य एक जैसे नहीं

वहीं गबार्ड ने आगे कहा ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल के युद्ध के लक्ष्य एक जैसे नहीं हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा निर्धारित उद्देश्य इजरायली सरकार द्वारा निर्धारित उद्देश्यों से भिन्न हैं। हम इन अभियानों से देख सकते हैं कि इजरायली सरकार का ध्यान ईरानी नेतृत्व को निष्क्रिय करने पर केंद्रित रहा है जबकि राष्ट्रपति ट्रम्प का उद्देश्य ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण क्षमता, उत्पादन क्षमता और नौसेना को नष्ट करना है।

Next Story