Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अमेरिका जानता है, तानाशाहों के साथ... पुतिन को लेकर जेलेंस्की के तीखे तेवर!

Aryan
4 Jan 2026 12:49 PM IST
अमेरिका जानता है, तानाशाहों के साथ... पुतिन को लेकर जेलेंस्की के तीखे तेवर!
x
रूसी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मादुरो वेनेजुएला के वैध रूप से चुने गए राष्ट्रपति हैं और अमेरिका को उन्हें तुरंत रिहा कर देना चाहिए।

नई दिल्ली। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद बड़ा बयान दिया है। जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन को पता है, तानाशाहों के साथ कैसे पेश आना है। वहीं, रूसेे ने अमेरिका से मादुरो की रिहाई कि मांग की।

अमेरिका अपना अगला कदम जानता है

दरअसल मीडिया ने जब जेलेंस्की से मादुरो की गिरफ्तारी पर सवाल किया तो उनका जबाव साफ था। उन्होंने कहा कि अमेरिका जानता है कि उसको अब आगे क्या करना है। उनका यह बयान सीधे तौर पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन की ओर इशारा माना जा रहा है।

रूसेे ने की मादुरो के रिहाई की अपील की

इस बीच रूस ने अमेरिका से मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को रिहा करने की अपील की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मादुरो वेनेजुएला के वैध रूप से चुने गए राष्ट्रपति हैं और अमेरिका को उन्हें तुरंत रिहा कर देना चाहिए। रूस ने यह भी कहा कि अमेरिका और वेनेजुएला को बातचीत के जरिए विवादों को सुलझाना चाहिए।

गौतलब है कि मादुरो और उनकी पत्नी को काराकास से एक संयुक्त अभियान में पकड़ा गया और अमेरिका लाया गया। उन पर न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट में ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकवाद से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। ट्रंप ने कहा कि दोनों को अमेरिकी अदालत में पेश किया जाएगा।

Next Story