Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईरान पर हमले के बाद अमेरिका का आया पहला बयान, कहा- हमने ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, भारत ने जारी की यह एडवाइजरी

Shilpi Narayan
28 Feb 2026 1:09 PM IST
ईरान पर हमले के बाद अमेरिका का आया पहला बयान, कहा- हमने ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, भारत ने जारी की यह एडवाइजरी
x

नई दिल्ली। इजराइल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। इसको देखते हुए भारतीय दूतावास ने एडवाजरी जारी की है। यहां के कई इलाकों में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए, इजराइल में भारतीय दूतावास की तरफ से कहा गया है कि इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें। भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

ईरान पर हमले के बाद अमेरिका का आया पहला बयान आया

ईरान पर हमले के बाद अमेरिका का आया पहला बयान आया है। अमेरिका ने कहा कि हमने ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

कई हफ्तों से चल रही थी जंग की तैयारी

जानकार सूत्रों के अनुसार, ईरान पर हमले की तैयारी इजराइल अमेरिका के साथ मिलकर कर रहा था। आज हुए हमले में अमेरिका के लड़ाकू विमान भी शामिल था। बता दें कि इजराइल ने जंग का ऐलान कर दिया है। जिस तरह से इस जंग में इजराइल को अमेरिका का साथ मिला है। उससे जाहिर है कि यह जंग भीषण रूप लेगी।

Next Story