Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईद पर्व और गैस की किल्लत के बीच सीएम रेखा गुप्ता ने गैस की जमाखोरी करने वालों को दी चेतावनी! जानें क्या कहा

Aryan
15 March 2026 3:00 PM IST
ईद पर्व और गैस की किल्लत के बीच सीएम रेखा गुप्ता ने गैस की जमाखोरी करने वालों को दी चेतावनी! जानें क्या कहा
x
सीएम ने कहा कि गैस की जमाखोरी करना देश के खिलाफ काम है। मुश्किल समय में हम सबको एक साथ होकर काम करना चाहिए।

नई दिल्ली। दिल्ली में एलपीजी की किल्लत को लेकर सामने आ रही खबरों के बीच सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को जमाखोरी से बचने की सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि राजधानी में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी की शिकायतें मिलती हैं, तो सरकार इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके अलावा उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी दी है कि लोगों में डर का माहौल पैदा न करें।

देश के खिलाफ काम है गैस की जमाखोरी करना

सीएम ने कहा कि गैस की जमाखोरी करना देश के खिलाफ काम है। मुश्किल समय में हम सब एक साथ होकर और थोड़ा संतोष रखकर अन्य माध्यमों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द यह पूरी स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब देश पर कोई संकट आता है, तो हम सभी को एकजुट खड़ा होना चाहिए। सीएम ने उन लोगों को चेतावनी दी, जो लोगों में डर पैदा कर रहे हैं और उन्हें जमाखोरी करने के लिए उकसा रहे हैं।

लोग मजबूरी में ब्लैक में खरीद रहे हैं गैस सिलेंडर

दरअसल ईद में अब कुछ ही दिन बाकी है, लिहाजा घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत के कारण लोग परेशान हैं। दिल्ली के सोनिया विहार के निवासी ने कहा कि ब्लैक में गैस सिलेंडर के लिए 4500 रुपये मांगे जा रहे हैं। इतने पैसे नहीं खर्च कर सकते, इसलिए छत पर चूल्हा बनाया जा रहा है ताकि ईद के लिए पकवान बना सकें।

Next Story