Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ईरान में इजराइल के WAR...
मुख्य समाचार
ईरान में इजराइल के WAR के बीच अब प्रकृति का वार! आया भूकंप, तेज झटके किए गए महसूस! जानें कितनी रही तीव्रता
Shilpi Narayan
3 March 2026 1:31 PM IST

x
नई दिल्ली। ईरान-इजराइल में युद्ध की वजह से मीडिल ईस्ट में तबाही देखने को मिल रही है। इस बीच ईरान से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ईरान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता 4.5 थी। भूकंप का केंद्र ईरान के दक्षिणी प्रांत फार्स का गेराश (Gerash) शहर रहा।
गहराई
USGS के अनुसार यह भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। स्थानीय समयानुसार यह झटके दोपहर के वक्त महसूस किए गए, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
खास संदर्भ
इजराइल और अमेरिका के साथ चल रहे मौजूदा तनाव और हालिया सैन्य हमलों के बीच आए इस भूकंप ने सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। कुछ लोग इसे परमाणु परीक्षण (Nuclear Test) से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Next Story




